Search

October 18, 2026 12:12 pm

छह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण सम्पन्न

26 दीदियों ने लिया भाग, दिया गया प्रमाण पत्र

राजकुमार भगत

पाकुड़। सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी में स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी )पाकुड़ की ओर से आयोजित छः दिवसीय 26 दीदियों का उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को सम्पन्न हो गया। प्रशिक्षण प्राप्त 26 दीदियों को जिला अग्रणी प्रबंधक मनोज कुमार,जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस पाकुड़ , निशिकांत नीरज, एवम वरिष्ठ संकाय सह कार्यक्रम समन्वयक आरसेटी पाकुड़ अमित कुमार बर्धन ने संयुक्त रुप से प्रमाणपत्र दिए। निशिकांत नीरज ने जेएसएलपीएस द्वारा संचालित किए जाने वाले विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी उन्होंने प्रशिक्षण का लाभ उठाकर व्यवसाय शुरु करने की अपील की।
अमित कुमार बर्धन ने कहा कि जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आर्थिक रूप से समृद्धि जरूरी है। उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत दीदियो प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैकिंग, बीमा , विपणन आदि के संबंध मे विस्तार से बताया गया। आरसेटी द्वारा ऐसे कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जो ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाती हैं। समापन कार्यक्रम के मौके पर संकाय वापी दास, कार्यलय सहायक मोतीलाल साहा और अन्य लोग मौजूद थे।

img 20240618 wa00105112878098397394878

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!