Search

October 18, 2026 10:36 am

खेल कूद विभाग द्वारा मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान

राजकुमार भगत

पाकुड़ । जिला अंतर्गत मादक पदार्थ दुरुपयोग जागरूकता अभियान 10 जून से खेल विभाग द्वारा विभिन्न खेलों के माध्यम से चलाया जा रहा है ।
मादक पदार्थ दुरुपयोग जागरूकता अभियान को लेकर शहर के रानी जोतिर्मयी स्टेडियम, पाकुड़ में मंगलवार को बालकों के 6 टीमों द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगता में प्रथम एवं द्वितीय विजेता टीम को 22 जून को बैंक कॉलोनी स्टेडियम पाकुड़ में उपहार स्वरूप पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही मादक पदार्थ दुरुपयोग जागरूकता अभियान को लेकर शहर के अधिसूचित पर्यटक स्थल सिद्धू कान्हो मुर्मू स्थित मार्टिलो टावर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। स्वच्छता अभियान में करीब 50 से 60 बालक एवं बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, कबड्डी संघ के अध्यक्ष जवाहर सिंह, सचिव, उमर फारूक, खेल निर्णायक मंडल से संजय भगत, नीतीश राउत, आशुतोष, अमित कुमार मिश्रा,आकाश भगत, क्रिकेट कोच रणबीर सिंह, जिला खेल विभाग से जिला खेल समन्वयक ललित कुमार झा, जिला स्तरीय पर्यटन विशेषज्ञ दिपेन लाहिड़ी, अक्षय बाउरी,मनीष कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20240619 wa00155437713080428530523

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!