मनरेगा ,15वां वित ,बुआ आवास, आदि की अद्धतन जानकारी ली गई
बजरंग पंडित
Also Read: एमएमडीआर बिल के विरोध में गांव-गांव जनजागरण, 7 सितंबर के धरना-प्रदर्शन में जुटने की अपील।
पाकुरिया (पाकुड़) प्रखंड सभागार पाकुड़िया में बुधवार को बीपीओ जगदीश पंडित ने प्रखंड में चल रहे विकास योजनाओं का समीक्षा बैठक किया । बैठक में बीपीओ ने मनरेगा,15 वां वित्त , अबुवा आवास की अद्यतन जानकारी उपस्थित पंचायत सचिव,रोजगार सेवको से ली । अबुवा आवास में लाभुको का डिमांड लेने, डेटा, प्लाट नंबर,जमाबंदी नंबर,आधार नम्बर कलेक्ट करने का निर्देश दिया। मनरेगा द्वारा वृक्षारोपण की तैयारी करने एवं 15 वां वित्त की राशि खर्च करने का निर्देश दिया। बैठक में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी त्रिदीप कुमार शील सहित मनरेगा कर्मी ,पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक मौजूद थे।





