Search

May 12, 2026 7:59 pm

आपसी सौहार्द बिगाड़ने को लेकर थाना में कराया गया चार आदमी के खिलाफ मामला दर्ज।

बजरंग पंडित

पाकुड़: पिछले कुछ दिनों से चल रहे झारखंड बंगाल के सीमा गोपीनाथपुर और कृष्टोनगर के बीच दो समुदाय में उत्पन्न विवाद पर मंगलवार रात्रि से विराम लगा, वैसे लगातार पुलिस छेत्र में कैंप कर रही है। वही इस मामले को लेकर जिस बगीचा में घटना आरंभ हुई थी, उस मामले को लेकर बगीचा मालिक कुश मंडल सहित ग्रामीणों ने मुफ्फसिल थाना में अजीजुल शेख, उम्र करीब 59 वर्ष, महाबुध शेख, उम्र 30 वर्ष, बारीक शेख, उम्र 28 वर्ष, रहीम शेख, उम्र 32 वर्ष के खिलाफ प्रतिबंधित गौ हत्या बगीचे में करने एवं आपसी सौहार्द को बिगड़ने, बंगाल से असामाजिक तत्वों को बुलाकर पत्थर, बम, गोली ग्रामीणों के बीच चलवाने के खिलाफ आवेदन लिखित रूप से दिया गया। इस मामले पर कुश मंडल ने बताया की जबरन हमारे बगीचे में गौ हत्या किया गया, और मना करने पर जान से मारने की धमकी दिया गया, हम ग्रामीण बहुत भयभीत है इसलिए ऐसे मामले पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। मौके पर जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!