राजकुमार भगत
पाकुड़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल, पाकुड़ में भारत स्वाभिमान मंच के जिला संयोजक संजय शुक्ला, युवा भारत के जिला प्रभारी संजय कुमार साह, भारत स्वाभिमान मंच की महामंत्री सुश्री वंदना कुमारी उपस्थित में अथितियों सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने योगाभ्यास किया। कुछ विद्यार्थियों ने अपने योग आसनों से अतिथियों की प्रशंसा बटोरी। संजय शुक्ला ने अपने संबोधन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में योग के अभ्यास के कई लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। योग हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है, यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है।यह आपके लचीलेपन, मुद्रा में सुधार करता है, जोड़ों को स्वस्थ रखता है, रक्तचाप ,मोटापे व तनाव को नियंत्रित करता है और एक शांतिपूर्ण जीवन जीने में मदद करता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक मनोज भगत ने इस कार्यक्रम में अपना बहुमूल्य समय देने के लिये सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया एवं सफल संचालन के लिये विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।





