ना प्रशासन का डर और ना ही कार्यवाही का खौफ
हिरणपुर से जितेंद्र यदुवंशी की रिपोर्ट
पाकुड़ के हिरणपुर थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में अवैध बालू का काला कारोबार बदस्तूर जारी है । एक तरफ जिला प्रशासन हर तरह के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने को लेकर कड़े निर्देश जारी कर रहा है ताकि किसी भी सूरत में अवैध परिवहन पर पूर्ण अंकुश लग सके लेकिन ठीक इसके उलट हिरणपुर के स्थानीय हूक्मरानो को कोई परवाह नहीं है तभी तो जम कर बालू का अवैध परिवहन बदस्तूर जारी है एवं दूसरी ओर बालू माफिया व सरकारी बाबुओं का मजबूत गठजोड़ एवं सांठगांठ भी चल रहा है जिनके मजबूत रिश्तों के समक्ष जिला प्रशासन के आदेश भी धरे के धरे रह जाते है एवं जमकर रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टरों का रात के अंधेरे अवैध बालू का परिवहन बिना रोक टोक से किया जा रहा है व ट्रैक्टर का कारवां आगे निकल जाते है। स्थानीय प्रशासन की मिली भगत से भी इंकार नहीं किया जा सकता है क्योंकि जानकारी के बाद भी चुप्पी साध रखी हुई है। सूत्र तो बता रहे है काफी अच्छा रिश्ता है प्रशासन और माफिया का तभी तो माफिया बिना खौफ के अवैध परिवहन करने में लगे हुए है।






