सुदीप कुमार त्रिवेदी
उपायुक्त पाकुड़ मृत्युंजय कुमार बरनवाल के आदेशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर के नेतृत्व में थाना मुफ्फासिल थाना, पाकुड़ मे सभी दो पहिया एवं अन्य वाहन जांच अभियान चलाया गया l जिसमे मुख्य रुप से बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना इन्शुरन्स एवं अन्य जरुरी कागजात नहीं रखने वालों से मोटरवाहन अधिनियम 2019 के तहत दंड की राशि वसूल की गई है l अभियान में कुल 30 वाहनो से जाँच के क्रम मे कुल ऊंचास हजार पांच सौ की राशि बतौर दंड शुल्क वसूली गई ।





