पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र रामचंद्रपूर मोड़ पर शाम 8 बजे तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई जिसमें बाइक चालक को गंभीर रूप से चोट आई है, प्राप्त खबर के अनुसार संग्रामपुर निवासी रफीक के सुपुत्र इंतियाफ अहमद के द्वारा अपने बाइक को काफी तेज रफ्तार से चलाया जा रहा था अचानक रामचंद्रपुर मोड़ पर सामने कुछ लोग आ गए जिनको बचाने को लेकर बाइक चालक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरा जिसके कारण बाइक सवार इंतियाफ अहमद के सिर और मुंह पर काफी गंभीर चोटें आईं है,घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा जो बाइक चालक को जानते पहचानते थे जिनके द्वारा युवक को प्राथमिक उपचार हेतु सदर अस्पताल सोनाजोडी पहुंचाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार करने कर बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया,इलाज के दौरान युवक इंतियाफ के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे जिनके द्वारा बेहतर इलाज के युवक को बंगाल लेकर जाया गया है।





