Search

October 19, 2026 6:19 am

जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवम् बाल कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में दो बाल श्रमिको को किया गया मुक्त।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

रमेश प्रसाद सिंह श्रम अधीक्षक पाकुड़ द्वारा पाकुड़ द्वारा बाल श्रमिक जीत बागती उम्र 13 वर्ष हिरणपुर एवं बाल श्रमिक सुमन ठाकुर बासकेंद्री महेशपुर को बाल कल्याण समिति पाकुड़ के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जीत बगती यादव स्टोर हिरणपुर हाट में कार्य करने और बाल श्रमिक सुमन ठाकुर कन्हाई सर्विसिंग सेंटर में कार्य करते पाया गया था। बच्चे दोनों को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा एक दिन के लिए बाल आश्रय गृह पाकुड़ में रखने का आदेश दिया गया।मंगलवार को दोनों बाल श्रमिक को अधीक्षक बाल आश्रय गृह बाल कल्याण समिति एवम् जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव अजय कुमार गुड़िया के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसमें सचिव अजय कुमार गुड़िया ने उपस्थित बच्चों के अभिभावक द्वारा फ्रॉम 20 में बॉन्ड भराया गया ताकि बच्चे को भविष्य में स्कूली शिक्षा में पढ़ाई करने एवं अपने पास रखने समेत कागजी प्रक्रिया करके अभिभावक को सपुर्द कर दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव ने कहा कि बाल मज़दूरी को लेकर पीएलवी द्वारा जागरुकता अभियान निरंतर चलाया जा रहा। मौके पर बाल समिति के सदस्य रतन सिंह, सुबीर भट्टाचार्य भट्टाचार्य रंजना श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!