Search

October 18, 2026 3:26 am

वार्षिक मदरसा परीक्षा मौलवी (इंटर) प्रारंभ, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

राजकुमार भगत

पाकुड़।मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार ने झारखंड अधिविद्य परिषद की वार्षिक मदरसा परीक्षा मौलवी (इंटर) परीक्षा केंद्र हरिणडांगा उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्था जायजा लिया। पेयजल , प्रकाश व्यवस्था आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जा रही हैं। मालूम हो कि शहर के तीन विद्यालयों में परीक्षा आयोजित की गई है ।प्रथम पाली के परीक्षा में 744 छात्रों के स्थान पर 720 छात्रों ने परीक्षा दिया ,जबकि द्वितीय पाली में 744 परीक्षार्थियों में 720 विद्यार्थियों ने भाग लिया । सभी परीक्षा केंद्र पर कदाचार मुक्त परीक्षा होने के समाचार है।

img 20240625 wa00287184617422899078558

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!