26 दीदियों को दिया गया प्रमाण पत्र
राजकुमार भगत
सदर प्रखंड पाकुड़ के सोनाजोड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) पाकुड़ की ओर से आयोजित तेरह दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त 26 दीदियों को जिला अग्रणी प्रबंधक मनोज कुमार,जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस पाकुड़ निशिकांत नीरज, जिला प्रबंधक (आजीविका) बीरेंद्र कुमार एवं वरिष्ठ संकाय आरसेटी पाकुड़ अमित कुमार बर्धन ने संयुक्त रुप से प्रमाणपत्र दिए। मौके पर उपस्थित एलडीएम मनोज कुमार ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। डीपीएम निशिकांत नीरज ने जेएसएलपीएस द्वारा संचालित किए जाने वाले विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
वहीं अमित कुमार बर्धन ने कहा कि जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आर्थिक रूप से समृद्धि जरूरी है। देश की अर्थव्यवस्था में कृषि का बहुत ही महत्व है। कृषि उद्यमी प्रशिक्षण के अंतर्गत दीदियो को खेती की नई तकनीकी, पशुपालन से सम्बंधित समेकित जनकारी दी । उन्होंने कहा कि प्रशिक्षुओ को अगले दो साल तक फॉलोअप किया जाएगा ताकि आत्मनिर्भर बनने में होने वाली समस्याओं का निराकरण किया जा सकें। मौके पर संकाय वापी दास, कार्यलय सहायक शिबू कुनाई, मोतीलाल साहा और अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का मूल्यांकन कैलाश प्रसाद वर्मा और परिमल कुमार सिंह के द्वारा किया गया।






