प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)श्रम अधीक्षक रमेश प्रसाद सिंह के निर्देश पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गिरीशचंद्र प्रसाद ने मंगलवार देर शाम लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर औचक छापामारी अभियान चलाया,जहां दो प्रतिष्ठानों में कार्य कर रहे दो नाबालिक श्रमिक को मुक्त कराया।जानकारी के अनुसार हिरणपुर हटिया स्थित यादव स्वीट्स में हिरणपुर के बाबरीपाड़ा निवासी 13 वर्षीय एवं लिट्टीपाड़ा में कन्हाई बाइक सर्विस सेंटर में अमड़ापाड़ा के बास्केंद्री निवासी 13 वर्षीय बच्चें को कार्य करते पाया गया।इस दौरान श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गिरीश चंद्र प्रसाद ने प्रतिष्ठान मलिक हिरणपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर निवासी सुबेश यादव एवं लिट्टीपाड़ा निवासी कन्हाई भंडारी के विरुद्ध बाल एवं अल्प वयस्क श्रमिक अधिनियम 1986 की धारा 3(1) उलंघन हेतु थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी की दर्ज कराया।इस दौरान थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि आवदेन प्राप्त हुआ है कांड संख्या 27/24दर्ज कर जांच में जुट गए हैं।




