घंटों तक रखा सड़क और रेलवे ट्रैक जाम
सतनाम सिंह
पाकुड़: मजदूरी की मांग को लेकर लोटामारा के ग्रामीणों ने गुरुवार को कोयला ढुलाई बाधित कर दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक और सड़क को जाम कर दिया. जानकारी मिलने के बाद पाकुड़ नगर थाना, मालपहाड़ी ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा कर जाम हटवाया. ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिमाह दी जाने वाली मजदूरी पर कोयला कंपनी ने रोक लगा दी है. इस कारण परिवार का भरण-पोषण करने में परेशानी हो रही है. कई बार कंपनी के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन मजदूरी भुगतान नहीं किया गया. ग्रामीणों के विरोध की वजह से पंजाब स्टेट पावर डेवलोपमेन्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की कोयला ढुलाई बाधित रही।मामले की जानकारी मिलते ही इधर कोल काम्पनी के अधिकारी भी पँहुँचे ओर लोगो की मांगों को सुना।ग्रमीणो ने दो महीने का वेतन का भुगतान करने सहित गांव की समस्याओं को रखा।कोल काम्पनी के अधिकारी ने रखी गयी मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया तब कोयला ढुलाई शुरू हुई।





