Search

May 6, 2026 2:34 pm

30 जून को हुल दिवस समारोह आयोजित करने को लेकर बैठक की गई।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया सिदो मुर्मू – कान्हू मुर्मू स्मारक निर्माण समिति तालवा चौक पाकुड़िया की ओर से 30 जून संथाल हूल दिवस कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को तलवा चौक में अध्यक्ष नोगेन्द्र सोरेन की अध्यक्षता में बैठक किया गया । नोगेन्द्र सोरेन ने जानकारी देते हुए बताया कि हूल दिवस कार्यक्रम का सफल संचालन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है । इस कार्यक्रम में संताल रिती रिवाज के अनुसार सिदो मुर्मू कान्हू मुर्मू के प्रतिमा पर पूजन व माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। आगे कहा कि सिदो – कान्हू के नेतृत्व में 30 जून 1855 को हजारों की संख्या में पाचकठिया बट बृक्ष के नीचे एकत्रित होकर संताल हूल का आगाज अंग्रेज हूकूमत एवं महाजनी प्रथा के खिलाफ किया गया था सहित अन्य बातें कही। मौके पर महासचिव स्टेफान मरांडी, कोषाध्यक्ष अमरेन्द्र मुर्मू, सचिव सागनेन टुडू उप सचिव रूपलाल मुर्मू, जियान मरांडी सहित अन्य मौजूद थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!