Search

October 17, 2026 10:59 pm

झालसा रांची के निर्देश पर पीएलवी प्रशिक्षण सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सुदीप कुमार त्रिवेदी

झालसा रांची के निर्देशानुसार आज 28/06/24 जून शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान न्यायाधीश सह प्रभारी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ कुमार क्रांति प्रसाद के निर्देश पर सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में पीएलवी प्रशिक्षण सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित की गई।
उक्त कार्यक्रम में डिप्टी चीफ लिगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के मो नुकुमुद्दीन शेख व सहायक लिगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के गंगाराम टुडू ने सभी उपस्थित पीएलवी के कार्य की समीक्षा की। इस कार्यक्रम के तहत् सभी पीएलवी को कानूनी जानकारी दी साथ ही बाल मजदूर नशा मुक्त समाज को बनाने के लेकर जागरूकता अभियान चलाने समेत जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ द्वारा मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने को लेकर चर्चा की गई। नालसा के स्कीम के बारे में साथ ही कानूनी एक्ट से संबंधित कई महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा करते हुए पीएलवी को कानूनी जानकारी दी मौके पर कमला राय गांगुली, पिंकी मंडल, ज्योति कुमारी, मो सायेम् अली, मैनुल शेख , एजारुल शेख, चंद्र शेखर घोष, चंदन रविदास, याकुब अली, उत्पल मंडल, खुदु राजवंशी, विजय कुमार राजवंशी, मोकमाउल शेख, एवम् नीरज कुमार राउत उपस्थित रहे।

img 20240628 wa00046281763216187859080

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!