Search

October 17, 2026 10:09 pm

नीड्स संस्था के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया.

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के तेलियापोखर पंचायत भवन के सभागार में शुक्रवार को नीड्स संस्था के तहत स्वाभिमान परियोजना के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. जिसमे संस्था से जुड़े 15 सदस्य टीम को प्रशिक्षण दी गई. आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंदों के लिए प्रखंड स्तरीय 15 सदस्य टीम नीड्स के द्वारा गठन की गई. वही संस्था के प्रजेक्टमैनेजर अंकुर पारस, एमआरसी इंचार्ज ईमाम अंसारी, प्रशिक्षक संजय गोस्वामी के द्वारा सभी सदस्यों को प्रवासी मजदूरों को रजिस्ट्रेशन सहित अन्य गतिविधियों के बारे में हर एक बिंदु जानकारी दी गई. मौके पर तेलियापोखर पंचायत की मुखिया मरियम मरांडी भी मौजूद थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!