Search

May 12, 2026 5:16 am

हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) फरार चल रहे लोफरा पहाड़ियां हत्याकांड के आरोपी सोमा पहाड़ियां को लिट्टीपाड़ा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस हत्याकांड के सभी चारो अभियुक्त को लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह के सूझ बूझ से महज डेढ़ महीना में सफलता हाथ लगी है।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के छोटा पोखरिया गांव में बीते 17मई को गोलिया पहड़िया की मृत्यु किसी बीमारी से इलाज दौरान हो गया था।ग्रामीणों के साथ साथ मृतक गोलिया पहाड़ियां के दोनो पुत्र को संदेह था कि डायन विसाहि कर गोलिया पहाड़ियां को मार दिया है।इसी संदेह पर लोफरा पहाड़ियां का हत्या गोलिया के दो पुत्र समेत चार लोगों ने लाठी डंठा से पीटकर फांसी पर लटका दिया था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!