योजनाओं की समीक्षा के क्रम में आपसी समन्वय स्थापित कर पारदर्शी रूप से विकासशील कार्य करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए
सतनाम सिंह
समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार को जिला विकास समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने की। बैठक में पिछली बैठक में उपायुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन की क्रमवार समीक्षा की गई। संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारियों ने निर्देशों के अनुपालन की जानकारी उपायुक्त के समक्ष रखी। कुछ लंबित कार्यों को पूरा करने का उपायुक्त ने निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा पशुपालन विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता, शिक्षा विभाग, सामाजिक सुरक्षा, पंचायती राज आदि विभाग से संबंधित कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा पी.पी.टी प्रेजेंटेशन के माध्यम से कार्यरत योजनाओं के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दिशा में सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें। साथ ही उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारी व कर्मी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि कल्याणकारी योजनाओं को सफल बनाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए सभी पात्र लाभुकों को लाभान्वित करने का निदेश दिया गया तथा आ रही समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने के आवश्यक निदेश दिए गए।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (पीएमएवाई- आर) के समीक्षा क्रम में लक्ष्य के अनुरूप लाभुकों को योजना स्वीकृति, स्वीकृति के अनुरूप लाभुकों को प्रथम किस्त का भुगतान, द्वितीय एवं तृतीय किस्त का भुगतान को लेकर क्रमवार समीक्षा की गई। लक्ष्य अनुरूप सभी को बेहतर प्रदर्शन करने को कहा। वहीं, अबुआ आवास योजना के प्रगति की भी समीक्षा किया। लक्ष्य के अनुरूप लाभुकों को योजना स्वीकृति, स्वीकृति के अनुरूप लाभुकों को प्रथम किस्त का भुगतान, आवास निर्माण एवं द्वितीय किस्त भुगतान की जानकारी ली। जीओ टैगिंग के कार्य को अविलंब पूरा करने को कहा।
वीर शहीद पोटो हो खेल योजना के तहत भी खेलकूद मैदानों की प्रगति की उपायुक्त ने समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जितने भी योग्य पोटो हो खेल मैदान बने हैं। सभी को सैगसन कराने का निर्देश दिया गया।
कल्याण विभाग की समीक्षा क्रम में मुख्मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (सीएमईजीपी) के तहत प्रखंड स्तर पर लंबित आवेदनों की जानकारी ली। उपायुक्त ने सभी बीडीओ को लंबित आवेदनों का समीक्षा कर प्रस्ताव आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने प्री मैट्रिक छात्रवृति के लिए प्रधानाचार्यों के साथ बीडीओ को बैठक करने एवं दो सप्ताह के अंदर में साइकिल वितरण कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा क्रम में विभाग द्वारा निर्माणाधीन भवनों की स्थिति, भूमि विवाद से संबंधित मामलों, पंचायत स्तरीय दवा दुकानों के लिए आवेदन के त्रुटियों का निराकरण, जिला अस्पताल में प्रज्ञा केंद्रों की स्थिति, जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक, मुख्यमंत्री जन आरोग्य उपचार योजना, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना आदि की जानकारी ली और जरूरी दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में अबतक की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त ने प्रखंडवार प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को टीम वर्क के साथ काम कर विद्यालयवार योजना के तहत अहर्ता पूर्ण करने वाले छात्रों की सूची प्राप्त करने एवं उन्हें योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर जिले में किसानों को दिए गए लाभ एवं लंबित आवेदन की समीक्षा। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने लंबित आवेदन की जानकारी लेते हुए जिला कृषि पदाधिकारी से केसीसी ऋण का लाभ किसानों को देने में आ रही समस्या को साझा करने को कहा, जिससे उन समस्याओं को दूर करते हुए शत प्रतिशत किसानों को केसीसी का लाभ मुहैया कराई जा सके। उपायुक्त ने जिला कृषि पदाधिकारी एवं एलडीएम को आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। जिससे केसीसी योजना का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से हो सके एवं छुटे हुए किसानों को इसका लाभ मिल सके।
म्यूटेशन या जमीन से जुड़े मामलों का समयबद्ध निष्पादन करें
उपायुक्त ने अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं सीओ को नियमित कोर्ट करने का निदेश दिया गया ताकि जमीन से जुड़े मामले का सयमबद्ध निष्पादन हो। वहीं म्यूटेशन के आवेदनों का तय टाइमलाइन में निष्पादन और रिजेक्शन की स्थिति में उचित कारण बताते हुए रिजेक्ट करने का निर्देश दिया गया। इस बैठक में सभी विभागों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर विकास योजनाओं को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा स्वीकृत सभी योजनाओं को ससमय धरातल पर उतारना संबंधित पदाधिकारियों का कर्तव्य है, किसी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नही किया जाएगा। बैठक में उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर,सिविल सर्जन डॉक्टर मंटु कुमार टेकरीवाल, परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी, सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं सभी बीडीओ, सीओ समेत अन्य उपस्थित थे।





