Search

May 5, 2026 10:15 pm

मुहर्रम को लेकर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक पुलिस निरीक्षक एवं बीडीओ की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़िया मुहर्रम को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक पुलिस निरीक्षक रमाकांत ओझा एवं बीडीओ साइमन मरांडी की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस निरीक्षक ने गम का त्योहार मुहर्रम को शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का अपील उपस्थित विभिन्न मुहर्रम कमेटी के सदस्यों से किया। पुलिस निरीक्षक ने सभी मुहर्रम कमेटी को इस बात पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया कि जुलूस के दौरान शांति भंग करने वाली किसी भी तरह का फूहड़ गाना न बजे,शराब पी कर कोई भी जुलूस में शामिल न हो, सोशल मीडिया में किसी भी तरह का कोई आपत्ति जनक पोस्ट न करें, सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी ,पकड़े जाने पर शांति भंग वाली पोस्ट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कर्रवाई की जाएगी । बीडीओ साइमन मरांडी ने सभी मुहर्रम कमेटी को वॉलेंटियर का नाम,पता, मोबाईल नंबर एवं आधार कार्ड का छाया प्रति जमा करने का निर्देश दिया । बीडीओ ने बताया कि मुहर्रम जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरा से रखी जाएगी । थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि जुलूस में भीड़ के अनुसार 25 की संख्या में एक वॉलेंटियर सदस्य जुलूस पर निगरानी रखेंगे,वॉलेंटियर सदस्य को पुलिस प्रशासन की ओर से आई डी कार्ड निर्गत की जाएगी। आई डी कार्ड वाले वॉलेंटियर की जवाबदेही होगी कि जुलूस में शांति भंग न हो । बैठक में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो इस्लाम, कमाल अंसारी, मोहिन आलम सहित विभिन्न मुहर्रम कमेटी के सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

img 20240714 wa00339176904977013456894

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!