पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू हीरानंदपुर रथ यात्रा में सेवा भक्ति के साथ सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं को बाटें प्रसाद।
बजरंग पंडित
पाकुड़ शहर में रथ यात्रा को लेकर सदर पाकुड़ एवं हीरानंदपुर गांव में श्रद्धालुओं की काफी संख्या में भीड़ उमड़ती है,सोमवार उल्टा रथ के अवसर पर भगवान जगन्नाथ की घूरती रथ यात्रा सोमवार को पाकुड़ शहर में निकाली गई ।राजा पाड़ा स्थित नित्य काली मंदिर के प्रांगण से रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र की पूजा अर्चना कर नगर भ्रमण रथ को खींचते हुए किया गया। श्रद्धालुओं की टोली ने रथ को खींचते हुए भगत पाड़ा ,शिव मंदिर तक ले गए फिर वापस रथ मेला प्रांगण होते हुए काली मंदिर परिसर रथ लौट आया। घूरती रथ यात्रा पर पाकुड़ में लगी मेले में काफी संख्या में दूर दराज गांव से लोगों की भीड़ जुटी थी। पूरे शहर में घूरती रथ यात्रा को लेकर चहल पहल देखी गई। पुलिस प्रशासन को पूरी मुस्तैदी से जगह-जगह तैनात देखा देखा गया। उधर हीरानंदनपुर में आयोजित घूरती रथ यात्रा में शरीक हुए भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू स्वयं अपने हाथों से रथ को खींच। कहा कि भगवान जगन्नाथ लोगों के जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाएं। बोला की साल में एक बार महाप्रभु जगनाथ अपने गर्भ से निकल कर भक्तों को दर्शन देने आते हैं। हम सबों को उनके प्रति श्रद्धा भावना बनाए रखना हमारा धर्म बनता है।






