Search

May 11, 2026 12:50 am

नीति आयोग के आकांक्षी कार्यक्रम अंतर्गत बीडीओ की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक की गई।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)सोमवार को नीति आयोग के आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम अंतर्गत आगामी 3 माह (1 जुलाई 2024 से 30 सितंबर 2024 तक) में विभिन्न विभागों के 6 इंडिकेटर्स को परिपूर्णता करने हेतु लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी संबंधित विभागों के 6 इंडिकेटर्स को दिनांक 30 सितंबर 2024 तक शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। पहली तिमाही के भीतर प्रसवपूर्व देखभाल (एएनसी) के लिए पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया साथ ही प्रखंड क्षेत्र में पात्र जनसंख्या के मुकाबले उच्च रक्तचाप के लिए जांच किए गए व्यक्तियों का प्रतिशत को बढ़ाने को कहा गया। वहीं इस आकांक्षी प्रखंड में पात्र जनसंख्या के मुकाबले मधुमेह के लिए जांचे गए व्यक्तियों का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए गये। वहीं आईसीडीएस कार्यक्रम के तहत पूरक पोषण लेने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने सहित कृषि के क्षेत्र में मृदा नमूना संग्रह लक्ष्य के विरुद्ध सृजित मृदा स्वास्थ्य कार्डों का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए गये। जेएसएलपीएस को प्रखंड अंतर्गत गठित स्वंय सहायता समूहों को रिवॉलविंग फंड से आच्छादित करने का निर्देश दिए गए।इस बैठक में मुख्य रूप से पीएचडी विभाग के सहायक अभियंता रवि शंकर, कनीय अभियंता जेम्स मुर्मु,चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश बेसरा, जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक जन्म जय बाऊरी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी के. सी. दास,वंदना कुमारी,महिला पर्यवेक्षिका प्रमिला हेम्ब्रम सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!