Search

October 16, 2026 5:53 pm

कृषकों के बीच मकई सहित अन्य बीज का किया गया वितरण

राहुल दास

हिरणपुर,(पाकुड़):बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत मंगलवार को हिरणपुर प्रखंड के कई गाँवो में दर्जनों कृषकों के बीच मकई का बीज वितरण किया गया।आत्मा पाकुड़ के द्वारा डांगापाड़ा पंचायत के शामपुर , बिन्दादिह , साँवलापुर के साथ साथ केंदुआ पंचायत के वन पोखरिया , धनगड़ा व धरनीपहाड़ के कृषकों के बीच बीज का वितरण किया गया.इसमे विभाग द्वारा 18 क्विंटल बीज उपलब्ध कराया गया था,जिसमे कृषकों के बीच पांच किलो की दर से निशुल्क मकई का बीज वितरण किया गया. जिसमें बीटीएम मो.जुनैद मुख्य रूप से उपस्थित थे. बीटीएम ने बताया कि मानसून को देखते हुए बीज का वितरण किया जा रहा है.सम्बन्धित गाँवो के करीब 90 हेक्टेयर जमीन पर खेती की जाएगी.सम्बन्धित गाँवो में पूर्व से ही भारी पैमाने पर कृषकों द्वारा मकई की खेती की जाती रही है.इसी को लेकर कृषकों को निशुल्क बीज का वितरण किया गया.वही कृषि विज्ञान केंद्र महेशपुर के द्वारा बिरसा किसान योजना के तहत कृषकों के लिए छह क्विंटल मूंगफली व छह क्विंटल सोयाबीन का बीज उपलब्ध कराया गया था.कृषक मित्र सिलवान सोरेन ने डांगापाड़ा पंचायत अंतर्गत बिन्दाडीह , साँवलापुर , कालाझोर , सुगाडीह आदि जगहों के कृषकों के बीच निशुल्क बीज का वितरण किया गया.जिसमे जमीन अनुरूप कृषकों को पांच से 10 किलो तक कि बीज दी गई.वितरण के दौरान 80 कृषकों को बीज दी गई.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!