Search

May 5, 2026 8:31 pm

बीडीओ ने पंचायत स्तरीय कर्मियों के साथ की समीक्षात्मक बैठक, दिए कई दिशा निर्देश।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी की अध्यक्षता में सभी रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों सहित बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई।आयोजित बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी द्वारा सभी उपस्थित बी.एल.ओ पर्यवेक्षकों को प्रपत्र 6,7,8 एवं 8क का अद्यतन के दौरान संकलित प्रपत्रों के निस्तारण के लिए धीमी प्रगति में तेजी लाने के आदेश दिए। वहीं मनरेगा के समीक्षा के क्रम में वित्तीय वर्ष 201-21 एवं इससे पूर्व के लंबित योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण कर उसका एमआईएस में बंद कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही साथ हरित ग्राम पोटो हो खेल मैदान जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। लेबर बजट के अनुरुप पीडी जेनरेशन में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए निर्देश दिये।100 लेबर कम से कम प्रति पंचायत ईंगेज रखने का भी निर्देश दिया गया।वहीं एबीपीएस की प्रगति अगले दो दिनों के अन्दर 90% तक प्रगति लाने एवं रिजेक्टड ट्रांजेक्शन रिजेनरेट करने के लिए दो दिनों का समय दिया गया। स्कीम काम्प्लिशन 90 प्रतिशत तक प्रगति लाने के लिए पाँच दिनों का समय दिया गया। 15 वें वित्त आयोग अन्तर्गत आबद्ध एवं अनाबद्ध मद में उपलब्ध राशि के विरुद्ध संबंधित ली गई योजनाओं में एक सप्ताह के भीतर व्यय करने का आदेश दिया गया। वहीं 2023 – 24 में पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण अंतर्गत उपलब्ध करायी गयी राशि व्यय का विस्तृत ब्यौरा सहित उपयोगिता प्रमाण पत्र एक सप्ताह में जमा करने का निर्देश सभी पंचायत सचिव को दिए।भीम राव अंबेडकर आवास/प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण /अबुआ आवास / योजना एक सप्ताह में पांच आवास प्रति पंचायत पूर्ण करने का निर्देश पंचायत सचिव को दिया गया।इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मानिक दास, सहायक अभियंता साईमन हेम्ब्रम, बी.ए.ओ. के.सी.दास, प्रखंड समन्वयक हसनैन अंसारी, कनीय अभियंता नैयर आलम, विजय रविदास सभी पंचायत स्तरीय पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!