Search

May 5, 2026 7:18 pm

त्याग एवं बलिदान का पर्व मुहर्रम मुस्लिम समुदाय के लोगो ने परंपरागत तरीके से मनाया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़ सहित पूरे जिले में मोहर्रम का पर्व मनाया गया,इमाम हुसैन की शहादत की याद में बुधवार को त्याग एवं बलिदान का पर्व मुहर्रम मुस्लिम समुदाय के लोगो ने पाकुड बाजार सहित पूरे जिले में परंपरागत तरीके से मोहर्रम पर्व मनाया गया । इस्लाम में मुहर्रम से ही नए साल की शुरुआत होती है। ताजिया जिस मोहल्ले से निकला वहां देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। पाकुड़िया बाजार के मुख्य मार्गों से ताजिया निकाला गया । या अली, या हुसैन के बुलंद नारे लगाते हुए ताजिया जुलूस में सैकड़ो मुस्लिम समाज के लोग उमड़ पड़े । साथ ही इन गाँवो में अखाड़ा कमेटी के सदस्यों ने ताजिया  जुलूस निकालकर हैरतअंगेज कारनामें दिखाए । जुलूस में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी जुलूस अखाड़े में दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात थी । पुलिस प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे । सिद्धो कान्हो चौक से पाकुड़िया बाजार होते हुए कर्बला मैदान तक मोहर्रम ताजिया जुलूस के साथ थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह एवं पुलिस जवानों के संग पैदल मार्च किया ।

img 20240717 wa00363830792708658105958
img 20240717 wa00358550677242669485129

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!