Search

May 5, 2026 4:58 pm

वर्ग 1 से 3 तक के सभी बच्चों को मिला कलर बैग

राजकुमार भगत

पाकुड़। समग्र शिक्षा पाकुड़ के सौजन्य से जिले के सभी स्कूलों में नामांकित वर्ग -1 से वर्ग -3 तक के बच्चों को कलर बैग दिया गया। बैग में कलर बुक एवं स्कैच पेन दिया गया है। कलर बुक में रंगीन चित्र बना हुआ है वहीं नीचे में खाली चित्र बना हुआ है जिसमें रंग भरना है।
सदर प्रखंड के उमवि हरिगंज में गुरुवार को वर्ग एक से तीन तक के छात्र-छात्राओं के बीच कलर बैग का वितरण किया गया। अभी तक 300 बच्चों को कलर बैग का वितरण किया गया है। शेष बच्चों को भी बहुत जल्द वितरण कर दिया जाएगा।
मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार राय, सहायक अध्यापक मो तफिजूल शेख, हुसने मुबारक, मुश्ताक अहमद, नसीम अहमद, जयनाल आबेदीन, जमीरूल हक, तोराब शेख उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!