दिव्यांग महिला का चेहरा खिल उठा, महिला ने जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।
सतनाम सिंह
पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत पंचायत राजापोखर के सिदपुर गांव की एक दिव्यांग महिला सुश्री रोशनी मरांडी ने उपायुक्त से ट्राई साइकिल की मांग की थी। इसको लेकर उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने पीसीएमपीएल के उपाध्यक्ष श्री गुर्रम वेंकट नारायण से महिला को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने को लेकर निर्देशित किया था। बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड ने अपने सीएसआर मद से आज 18 जुलाई को महाप्रबंधक सीएसआर सह पीआर संजय बेसरा के माध्यम से उनके घर पर जाकर ट्राइ साइकिल उपलब्ध कराया। लाभुक ने ट्राई साईकिल पाकर जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने कहा कि समाज के असहाय, सुविधाविहीन एवं कमजोर वित्तीय स्थिति वाले दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास एवं उनके लाभ तथा सहायता के लिए शासन द्वारा मिलने वाली सारी सुविधाओ को उनतक पहुंचाया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की देरी नही की जाएगी। दिव्यांगो के लिए जो भी सुविधाएं आती है उनतक पहुचाने के लिए जिला प्रशासन सदैव तैयार है इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नही होगी एवं जल्द से जल्द सुविधाओं का लाभ उनको दिया जाएगा।





