Search

May 5, 2026 4:59 pm

अरुप चक्रवर्ती बने सत्य सनातन संस्था के प्रदेश अध्यक्ष।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

सत्य सनातन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में कोर कमेटी के सर्व समिति से झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए अरूप चक्रवर्ती। संस्था के अधिकारियों ने नियुक्ति पत्र देकर झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में देवघर के निवासी प्रखर समाजसेवी, हिंदुत्ववादी, सनातनी अरूप चक्रवर्ती को झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। बकायदा संस्था के सम्मानित पदाधिकारीगण ने झारखंड प्रदेश का जिम्मेवारी मिलने पर शुभकामनाएं दिए। अब से पूरे झारखंड प्रदेश का दायित्व निर्वाह करते हुए सुचारू रूप से संस्था को संचालिन श्री चक्रवर्ती करेंगे। मौके पर संस्था के राष्ट्रीय कार्यकारणी अध्यक्ष सागर चौधरी ने कहा कि अरुण चक्रवर्ती एक सामाजिक कार्यकर्ता है। उनके साथ पूर्व में भी कार्य करने का अनुभव प्राप्त हुआ हैं तथा उन्होंने सनातनी के लिए काफी अच्छा काम भी किया है।उम्मीद है कि संस्था के हित में वह निस्वार्थ भाव से निष्ठा पूर्वक संस्थाहित में कार्य कर संस्था को एक नई मजबूती प्रदान करेंगे।वहीं संस्था के सचिव चंदन प्रकाश, संयुक्त सचिव अजय भगत,उपाध्यक्ष गौतम कुमार,कोषाध्यक्ष अमर ठाकुर एवं सम्मानित सदस्यों के साथ साथ प्रदेश के विभिन्न जगहों से उनको शुभकामनाएं दिया जा रहा था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!