Search

May 10, 2026 7:34 pm

गिट्टी लदे दो ट्रक को एमवीआई ने जप्त कर किया थाना को सुपुर्द।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया क्षेत्र भ्रमण के दौरान गुरुवार को मोटर यान निरीक्षक सुदीप कुजूर ने पाकुड़िया से खक्सा जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर दो गिट्टी लदा ट्रक को कब्जे में लेकर पाकुड़िया थाना परिसर में सुरक्षाअर्थ रखवाया।एल पी ट्रक संख्या चौदह चक्का एन एल 01 ए बी 8022 एवं हाईवा ट्रक बारह चक्का जेएच 04 डब्ल्यू 9752 नंबर का गिट्टी लदा दो ट्रक को जांच कर जब्त किया और पाकुड़िया थाना को कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार कुछ कागजात के अभाव में गिट्टी लदा दोनों लोड ट्रक को पकड़ा गया है। दोनों ट्रक क्रेशर प्लांट से गिट्टी ले कर दुमका की ओर जा रहा था।

img 20240718 wa00413561259867389835180

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!