अब्दुल अंसारी
पाकुड़: पाकुड़ के पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के तेतुलिया गांव स्थित माँझी टोला में लगा ट्रांसफार्मर छः दिनो से खराब रहने के कारण करीब एक सौ घरो में अंधेरा छा गया है।ग्रामीण लीली सोरेन, निर्मल सोरेन,निकोलस सोरेन,बाबुरजी हांसदा,सबीना हांसदा,विजय हांसदा,देवीलाल किस्कू,मैकेल टुडू , बासु टुडू आदि ने बताया कि मांझी टोला में लगा ट्रांसफार्मर जल जाने से गांव में बिजली गुल है,इस गर्मी में गांव के लोग परेशान है,लोगो को दैनिक दिनचर्या का काम में परेशानी हो रही है,स्कूली बच्चों को पड़ाई में दिक्कत हो रही है, मोबाईल चार्ज करना मुश्किल हो गया है, मोटर से टंकी में पानी नहीं उठ पा रहा है।





