प्रगति छात्रवृत्ति केवल छात्राओं के लिए है एवं सक्षम छात्रवृत्ति दिव्यांग छात्रों के लिए है।
राजकुमार भगत
पाकुड़। अपने बेहतरीन पठन-पाठन की व्यवस्था और प्लेसमेंट के लिए झारखण्ड सहित अन्य राज्यों में भी “पाकुड़ पॉलिटेक्निक” ने अपने मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए एक और कीर्तिमान स्थापित कर रहा है I
आल इंडिया कौंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (ए.आई.सी.टी.ई.), नई दिल्ली द्वारा पाकुड़ पॉलिटेक्निक के तीन प्रतिभाशाली छात्राओ को यूनिवर्सिटी की पिछली परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर 50 हजार रूपये की छात्रवृति प्रदान करेगी I ए.आई.सी.टी.ई. द्वारा हर वर्ष दिए जाने वाले इस छात्रवृति का नाम है “ए.आई.सी.टी.ई. प्रगति” और “ए.आई.सी.टी.ई. सक्षम” I प्रगति छात्रवृति केवल छात्राओं के लिए है जो की झारखण्ड राज्य के सिर्फ 67 छत्रो को दिया जाता है I सक्षम छात्रवृति दिव्यांग छात्रों के लिए है I
इन छात्रों को मिलेंगे छात्रवृत्ति
राशि प्राप्त करने वाले तीनो छात्राओं (मरंगबिती मुर्मू, रूचि कुमारी और माधुरी कुमारी) हैं । इन तीनों छात्राओं ने पाकुड़ पॉलिटेक्निक का धन्यवाद देते हुए बताया की इस राशि की मदद से आगे की पढाई पुरा करेंगे अभिभावकों ने भी पाकुड़ पॉलिटेक्निक का आभार प्रकट किया है Iपाकुड़ पॉलिटेक्निक के निदेशक अभिजीत कुमार ने छात्रों को शुभकामनाये देते हुए कहा की पाकुड़ पॉलिटेक्निक के प्रतिभाशाली बच्चे जो कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण पढ़ाई नही कर पाते, वैसे बच्चो के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहता है। आने वाले वर्षो में छात्र इस तरह की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं I मालूम हो की झारखण्ड सरकार कल्याण विभाग की पोस्ट मेट्रिक स्कालरशिप (इ-कल्याण) द्वारा हर वर्ष पाकुड़ पॉलिटेक्निक के लगभग 400 छात्रों को छात्रवृति मिलती है I





