विगत लोकसभा चुनाव की समीक्षा एवं आगामी विधानसभा चुनाव को ले हुई रणनीति
राजकुमार भगत
पाकुड़: पाकुड़ शहर के रविंद्रभवन में झामुमो का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजमहल सांसद विजय हांसदा उपस्थित हुए।इस दौरान सांसद ने विगत लोकसभा चुनाव की समीक्षा की।साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिए। मौके पर सांसद विजय हांसदा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा माटी की पार्टी है। कार्यकर्ताओं का मान सम्मान इसी पार्टी में ही संभव है। प्रदेश की हेमंत सरकार आम जनता के आकांक्षाओं पर खड़ी उतर रही है।कहा कि कार्यकर्ता हेमंत सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य करें। बुथ कमीटी को मजबूत कर हम आने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड में परचम लहराएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में राजमहल लोकसभा क्षेत्र के अधीन आने वाले सभी 6 विधानसभाओं में हमने लीड किया है। जिसका श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है। कार्यकर्ता और जी तौर मेहनत करें ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड में फिर से इंडिया गठबंधन की सरकार बने। सांसद से जब पूछा गया कि इस बार इंडिया गठबंधन विधानसभा चुनाव में कितनी सिटें ला रही हैं तो उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव से डेढ़ गुना ज्यादा सिटें इंडिया गठबंधन ला रही है।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में हो रही परेशानियों को बताने को कहा गया। कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र में हो रहे परेशानी को सांसद के समक्ष बारी बारी से रखा। झामुमो कार्यकर्ता अजफारुल शेख ने कहा कि थाना प्रभारी कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनते हैं और ठीक से बात भी नहीं करता है और कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे में फसाने की बात करते हैं।वही अचंल में जमीन संबंधी समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर कार्यकर्ता काफी परेशान है और लोगों की मदद करने में हमें दिक्कत हो रही है।इस पर सांसद ने कहा कि चुनाव को लेकर पुलिस पदाधिकारी व अफसर इधर-उधर किए गए हैं जिले में नए पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया है। इसीलिए वो कार्यकर्ताओं को नहीं पहचान पा रहे हैं। बीते गुरुवार को इलामी व तारानगर में हुए दो समुदाय के बीच हुए विवाद को लेकर सांसद ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी तरह का छोटा सा मामला को लेकर कई लोग सौहार्द बिगाड़ने की प्रयास करते हैं उसे किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इलामी व तारानगर में हुए मामले को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया गया है। पुलिस प्रशासन के कड़ी मेहनत से मामला अभी पूरी तरह से शांत हो गया है।सम्मेलन में झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव, समद अली, अजीजुल इस्लाम, प्रकाश सिंह, उमर फारूक, सुलेमान बास्की, मुसलोद्दीन समेत पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी प्रखंड वर्ग संगठन के पदधिकारी व सदस्य, पंचायत अध्यक्ष व सचिव एवं बूथ कमिटी के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।






