Search

October 16, 2026 12:27 pm

सांसद को ज्ञापन सौंप पंचायत क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा बहाल करने का किया आग्रह

सतनाम सिंह

पाकुड़: झामुमो के चेंगाडांगा पंचायत अध्यक्ष अली अकबर ने शुक्रवार को रविंद्र भवन में राजमल सांसद विजय हांसदा से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में पंचायत क्षेत्र में स्वस्थ व्यवस्था बहाल करने की गुहार लगाई है।अली अकबर ने सांसद को बताया कि कुछ वर्ष पूर्व चेंगाडांगा में स्वास्थ्य केंद्र के नाम से एक बिल्डिंग का निर्माण कराया गया था लेकिन उस बिल्डिंग की ना तो उद्घाटन हुआ और नहीं वहां पर कोई डॉक्टर बैठा। बिल्डिंग निर्माण के पश्चात उस बिल्डिंग को किसी भी विभाग ने उपयोग नहीं किया है। उस बिल्डिंग की साफ सफाई कर अगर जिला से एक एएनएम को प्रतिदिन भेजा जाए तो पंचायत क्षेत्र के लोग इसका लाभ ले सकेंगे.यहां के गरीब लोग झोलाछाप चिकित्सक के भरोसे जीते-मरते हैं. आर्थिक रूप से संपन्न लोग बीमार पड़ने पर बाहर जाकर इलाज कराते हैं.इसपर सांसद ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस पर विचार किया जा रहा है और पंचायत क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!