Search

August 18, 2026 11:26 pm

कांवरियों का जत्था बैजनाथ धाम के लिए रवाना, गूंजे ‘बोल बम’ के नारे।

​पाकुड़ से बाबा बैजनाथ धाम के लिए कांवरियों का एक बड़ा जत्था पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। महाकाल बोल बम सेवा समिति कांवरिया संघ के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा के दौरान पूरा पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर शिवमय नजर आया। “हर हर महादेव”, “बोल बम” और “जय जय श्री महाकाल” के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ ट्रेन में सवार होकर अपनी यात्रा की शुरुआत की। ​यह जत्था सबसे पहले बिहार के सुल्तानगंज पहुंचेगा, जहां उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरा जाएगा। इसके बाद वहाँ से लगभग 110 किलोमीटर की कठिन और पवित्र पैदल कांवड़ यात्रा शुरू होगी, जो झारखंड के देवघर स्थित प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बैजनाथ धाम में समाप्त होगी। इस कांवड़ यात्रा में पाकुड़ शहर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे राजा पाड़ा, सिंधी पाड़ा, हरिणडंगा बाजार, तेलुआ डांगा, कलिकापुर और तांती पाड़ा सहित दर्जनों मोहल्लों के सैकड़ों कांवरिया शामिल हुए हैं।
​प्रमुख उपस्थिति: जत्था रवाना होने के दौरान महाकाल बोल बम सेवा समिति के सदस्य प्रकाश ठाकुर, मोहित भगत, देवन ठाकुर, पीयूष घोष सहित सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त व कांवरिया मौजूद रहे।
​प्रकाश ठाकुर का बयान:
समिति के प्रकाश ठाकुर ने जानकारी दी कि सुल्तानगंज से गंगा जल उठाने के पश्चात सभी कांवरिया 110 किलोमीटर की लंबी पैदल कांवड़ यात्रा पूरी निष्ठा के साथ तय करेंगे और बाबा बैजनाथ को जल अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!