Search

May 10, 2026 3:59 pm

भाजपा जहां जीत नहीं सकती वहां के लोगों को बाहरी एवं बांग्लादेशी कह देती हैं : सांसद विजय हांसदा।

पिछले 10 सालों से केंद्र में बीजेपी की सरकार है अगर साहिबगंज और पाकुड़ में बांग्लादेशी है तो उन्हें चिन्हित करने का कार्य आपने क्यों नहीं किया: सांसद विजय हांसदा

यासिर अराफात

पाकुड़ : झारखंड की सियासत में बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर राजनीति तेज हो गई है.साहिबगंज और पाकुड़ जिला में बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा बीजेपी के शीर्ष नेता बाबूलाल मरांडी लगातार उठा रहे हैं. हाल ही के दिनों में बाबूलाल मरांडी ने बीते दिनों पाकुड़ दौर में आए थे. उन्होंने अपने बयान में कहा था कि पाकुड़ और साहिबगंज जिला में बांग्लादेशी घुसपैठियों की तादाद काफी संख्या में बढ़ी है.यह बयान अभी ठंडा ही नहीं हुआ था. उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर दूसरा बयान आ जाता है. जिसमें वे सरकार पर और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम पर कटाक्ष करते हुए लिखते हैं.मैं झारखंड को आज बताने आया हूं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा सबसे भ्रष्ट सरकार है। कांग्रेस के एक सांसद के घर से करोड़ों मिलता है, पीए के घर से भी करोड़ों बरामद किए जाते है, कांग्रेस पार्टी जवाब दे कि ये पैसा किसका है? कांग्रेस ऐसे भ्रष्टाचारियों को लेकर चलती है और जेएमएम भी उनके साथ है। इन्हीं सवालों के जवाब में राजमहल लोकसभा के सांसद विजय हांसदा एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान अपने बयान में कहते हैं कि भाजपा जहां पर जीत नहीं सकती. वहां के लोगों को वह बाहरी एवं बांग्लादेशी कह देते हैं. सांसद विजय हांसदा आगे कहते हैं. केंद्र में पिछले 10 सालों से भाजपा की सरकार है. अगर आपकी नजर में पाकुड़ और साहिबगंज में बांग्लादेशी है तो उन्हें चिन्हित क्यों नहीं करते? अगर आपको लगता है कि यहां पर बांग्लादेशी है तो आप उन्हें चिन्हित कर क्यों नहीं निकाला. खैर सांसद विजय हांसदा ने कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण के माध्यम से बहुत कुछ कहा. साथ ही मीडिया को अपना बयान देते हुए बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे को लेकर भी जवाब दिया. वहीं उक्त कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के शीर्ष नेता हेमलाल मुर्मू ने भी भाषण के माध्यम से कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरते हुए दिखाई दिए.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!