Search

October 16, 2026 10:32 am

काँग्रेस के कार्यकर्ता छुटभैये टाइप के नेता के छल प्रपंच में ना आएँ– निरंजन मिश्रा

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़ जिला कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष निरंजन मिश्रा ने विडियो संदेश जारी कर काँग्रेस कार्यकर्ताओ को काँग्रेस के खेमे में चापलूस चरित्र के छुटभैए नेता से सचेत रहने व पूरी निष्ठा के साथ आलमगीर आलम के दिशा निर्देश पर चलने का आह्वान किया है । सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर अपने जारी विडियो संदेश में काँग्रेस जिला उपाध्यक्ष ने कहा है कि काँग्रेस में कुछ अवसरवादी चरित्र के लोग हैं जो आलमगीर आलम के साथ रहकर जमीनी व सच्चे कार्यकर्ताओं को आलमगीर आलम के पास पहुँचने नहीं देते थे, ये लोग आलमगीर आलम के साथ फोटो खिंचवा कर केवल अपना व्यवसाय चलाने की मानसिकता रखते हैं ऐसे ही कुछ लोग अवसर का लाभ उठाने के लिए अब अपने पुत्र को टिकट दिलवाने की जुगत में लग गए हैं । जिला उपाध्यक्ष निरंजन मिश्रा ने ऐसे ही अवसरवादी नेताओं से काँग्रेसी कार्यकर्ता को दूर रहने व उनके छल प्रपंच में ना आने के लिए अपील किया है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!