एस कुमार
महेशपुर शहरग्राम -अमडापाडा पैनम रोड स्थित गायबथान गांव के समीप बीते शनिवार को दो हाईवा की आमने सामने टक्कर होने से दोनों हाईवा पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में चालक घायल होनी की सूचना है. जानकारी के अनुसार एक हाईवा चालक कोयला खाली कर पाकुड़ से अमडापाडा की ओर जा रहा था. इसी दरम्यान गायबथान गांव के समीप विपरीत दिशा से आती हाईवा अनियंत्रित होकर आमने- सामने जोरदार टक्कर हो गया. जिससे दोंनो हाईवा पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.





