Search

October 16, 2026 9:39 am

विधानसभा चुनाव के नए चेहरे पर हो रही चर्चा, अजहर इस्लाम का जनसंपर्क अभियान तेज।

यासिर अराफात

पाकुड़ : पाकुड़ विधानसभा में कुछ ही दिनों में विधानसभा का चुनाव होना है इसको लेकर बैठको और जनसंपर्क अभियान में तेजी आई है नये चेहरे के आगमन से अच्छे-अच्छे पार्टियों की नींद उड़ा दी है बात हो रहई है समाज सेवी अजहर इस्लाम की.पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में एक मजबूत प्रत्याशी के रूप में आम जन देख रहे हैं यहां तक उन्हें विधायक बनने की अग्रिम बधाई भी दे रहे हैं विभिन्न दलों के पार्टीयों द्वारा भी गांव में चुनावी जनसंपर्क अभियान तेज कर रखा है । प्रत्याशी तथा उनके समर्थक गांव में घर-घर घूम कर लोगों को अपने पक्ष में रिझाने तथा वायदों का दंभ भरने लगे है। इस कड़ी में समाजसेवी अजहर इस्लाम ने भी चुनावी जनसंपर्क अभियान को गति दे रखे हैं ।हर कोई अपने पक्ष में मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहा है लेकिन अभी गांव में मतदाता अपनी जुबान खामोश कर रखा है। जिस कारण नेताओं को उनकी इच्छा जानने में काफी मशक्कत झेलनी पड़ रही है। वैसे तो देखा जाए तो पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में कई बड़े-बड़े कद्दावर नेता का गढ़ रहा है कभी स्पीकर तो कभी मंत्री का आगाज भी आम जनों ने देखा है और परखा है पर इस बार पाकुड़ विधानसभा में क्या रणनीति है यह समय और जनता दोनों तय करेगी आखिर पाकुड़ विधानसभा का दावेदार कौन होगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!