राजकुमार भगत
पाकुड़। जेडीयू के जिला प्रवक्ता अमन कुमार भगत ने सहायक अध्यापक के शांतिपूर्वक आंदोलन पर लाठीचार्ज की घटना की जम कर निंदा की है। जिला प्रवक्त ने कहा कि झारखंड सरकार के इशारे पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठी निर्दोष सहायक शिक्षक पर लाठी चार्ज कर अपनी नियत का खुलासा कर दिया है । श्री भगत ने कहा कि एक तो झारखंड में रोजगार नहीं मिल रहे हैं , बेरोजगार बेहाल हैं। वही कार्यरत सहायक अध्यापक की जायज मांगों को मानने के बजाय उन पर झारखंड पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज करवा दिया। राज्य में आए दिन लूट, छिनतई हो रहे है। सरकार चादर ओढ़ कर सो रही हैं। भगत ने कहा कि सहायक अध्यापक जब खुशहाल नहीं होंगे, तो उनसे ईमानदारी और तत्परता की उम्मीद करना बेमानी होगा। आज की महंगाई के दौर में मात्र दस हजार की सैलरी में सहायक अध्यापक कैसे अपने परिवार सहित गुजारा करते होंगे उसे समझने की जरूरत है। सहायक शिक्षक पर लाठी चलाना सरकार की कायरतापूर्ण हरकत है।
वार्ता के पश्चात शिक्षकों का आंदोलन वापस
मालूम होगी शनिवार को राज्य कर्मी का दर्जा देने और वेतनमान लागू करने की मांग को लेकर पारा शिक्षक मुख्यमंत्री आवास का घेराव करना चाहते थे। किंतु प्रशासन ने हल्का बल प्रयोग करते हुए आंसू गैस की गोले छोड़ें एवं पानी की बौछार की जिससे कि शिक्षकों को आगे बढ़ने से रोका जा सके। बाद में प्रतिनिधिमंडल से साक्षरता विभाग के मंत्री से बात कराई गई । मंत्री ने मांगों और नियमावली की त्रुटि को लेकर पूरी रिपोर्ट के साथ 25 जुलाई को दोबारा वार्ता के लिए बुलाया एवं नियमावली की त्रुटि को दूर करने की आश्वासन दिया। इसके बाद शिक्षकों ने अपना आंदोलन तत्काल स्थगित करने का घोषणा की।





