Search

May 10, 2026 1:38 pm

झारखंड विधानसभा चुनाव होगा काफी रोमांचक, पश्चिम बंगाल के तर्ज पर लड़ा जाएगा चुनाव : मो0 आसराफुल शेख

यासिर अराफात

पाकुड़ : ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी के द्वारा रविवार को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया ! झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष मो0 आसराफुल शेख (अधिवक्ता ) एंव शिउली साहा ग्राम पंचायत उप मंत्री पश्चिम बंगाल सरकार के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की ! ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय सचिव -सह -सांसद अभिषेक बैनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी काफी संघर्ष करते आ रही है ! संघर्ष करके बामपंथी सरकार को वर्ष 2011 को सत्ताहीन किया है ! पश्चिम बंगाल में पिछले लोकसभा चुनाव 2024 के अच्छे परिणाम का श्रेय हमारे मां माटी मानुष के सभी कार्यकर्ताओं को जाता है ! पश्चिम बंगाल के मा माटी मनुष्य के कार्यकर्ताओं ने भाजपा को दिखा दिया है कि हमारे पश्चिम बंगाल में किसी प्रकार का भेदभाव करके राजनीतिक नहीं चलेगा ! अब हमलोग पूरे भारतवर्ष में अपना कार्य शैली को आगे बढा़ते हुए पार्टी की मजबूत बनाएंगे ! टीएमसी पार्टी के सुप्रीमो ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा कि मुझे उस दिन याद है 21 जुलाई 1993 को महाकारण के सामने वामपंथी सरकार के पुलिस ने 13 व्यक्तियों को गोली से भून दिया था ! मुझे हाजरा मोड़ पर बमपंथी के गुंडाओं ने दोंनों हाथ तोड़ दी थी और मेरे माथे पर जब गोली चलाई तो किसी ने हाथ पर गोली को रोक लिया ,जिससे मेरी जान बच गई ! मैं पूरे जीवन में जन मानुष के लिए संघर्ष करते आ रही हूँ और जब तक मैं जीवित हूं जन मानव के बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष करती रहूंगी ! पश्चिम बंगाल महापुरुषों का जन्म भूमि है जैसे -रविंद्र नाथ ठाकुर .सुभाष चंद्र बोस .विद्यासागर आदि ! समाजवादी पार्टी के सुप्रीम अखिलेश यादव भी अपने संबोधन में कहा कि ममता दीदी की जो संघर्ष है और इमानदारी का परिणाम जो आज जन शैलाब देखन को मिल रहा हैं! झारखण्ड प्रदेश उपाध्यक्ष मो0 आसराफुल शेख (अधिवक्ता) ने कहा कि 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव पश्चिम बंगाल के तर्ज पर झारखंड प्रदेश में लड़ा जाएगा !

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!