Search

May 5, 2026 1:14 pm

मनरेगा अंतर्गत सभी कर्मी अपने मांगों की पूर्ति के लिए बैठे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर।

सतनाम सिंह

पाकुड़ जिला के मनरेगाकर्मी अजीत टुडू की अध्यक्षता में झारखंड सरकार से वादा निभाओ नारा के साथ अपना सेवा नियमितीकरण तथा वेतनमान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। सोमवार से सभी कर्मी समाहरणालय के समीप बैठकर अपनी मांगों के समर्थन में नारा बुलंद कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सरकार सेवा भावना से जनता द्वारा 5 साल के लिए निर्वाचित होते हैं, परन्तु वो प्रतिमाह वेतनमान के रूप में एक मोटी रकम के हकदार होते हैं। 5 साल के बाद उनके लिए पेंशन की व्यवस्था होती है। सरकार जब चाहे सदन में करतल ध्वनि से अपना वेतन में बढ़ोतरी कर लेते हैं। इसका कोई विरोध नहीं होता और न ही फंड की कोई दिक्कत होती है। जबकि हम एक कर्मी के रूप में सेवा देते हैं और हमे वेतनमान पाने हेतु, अपनी सेवा स्थायी करने के लिए, सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए हड़ताल का सहारा लेना पड़ता है। इस बार इरादा अटल है, जीतेंगे या मरेंगे। हमारी मांगे पूरी नहीं होने पर हम सरकार से, न्यायालय से इच्छामृत्यु की मांग करेंगे।बीपीओ अजीत टुडू, मंजुला कुमारी, स्नेहलता टुडू,,मोनिका,मानिक दास,ट्विंकल चौधरी,जय प्रकाश उपाश्यय, सफीक अहमद, सैदुर रहमान, रिजाउल करीम,राजीबुल इस्लाम,नेल्सन टुडू एवं अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!