Search

May 10, 2026 12:43 pm

एस डी पी आई ने एसपी से निष्पक्ष पुलिस कार्यवाही किए जाने की अपील की

दल के शिष्टमंडल ने ज्ञापन सौंपा

यासिर अराफात

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया की पाकुड जिला समिति इकाई के सदस्य बीते मुहर्रम के दिन पाकुड़ सदर के तारानगर में घटित घटना के बाबत किए जा रहे पुलिसिया कार्यवाही की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए पाकुड़ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात किया। उक्त दल के शिष्टमंडल ने इस बाबत पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन भी सौंपा है । दल ने आवेदन में गत दिनो तारानगर में घटित घटना के विरूद्ध थाने में दर्ज प्राथमिकी कांड संख्या 158/24 में निर्दोष लोगों को जान बूझ कर फँसाने का आरोप लगाया है । पत्र में कहा गया है कि पुलिस के द्वारा कार्यवाही के नाम पर ना केवल निर्दोष लोगों को फँसाया गया है अपितु अर्धरात्रि में घर में घुसकर लोगों व महिलाओं को भी प्रताड़ित किया गया है जिससे भय के कारण तारानगर, ईलामी व नवादा क्षेत्र के कई ग्रामीण घर छोड़कर अन्यत्र पलायन करने व भुखमरी का जीवन गुजारने पर मजबूर हो गए हैं । आवेदन में पुलिस अधीक्षक से उक्त मामले में निष्पक्ष जाँच कराए जाने की अपील की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!