दिव्यांग बच्चे समाज का एक विशेष अंग उनको समानता से जीने का हक- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़।
सुदीप कुमार त्रिवेदी
झालसा रांची के निर्देशानुसार 45 दिनों तक चलने वाले चाइल्ड विथ डिसाबिलिटी अभियान को सफल बनाने हेतु आज मंगलवार 23 जुलाई को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के अध्यक्षता में अहम बैठक की गई इस अभियान के अंतर्गत दिव्यांगता से ग्रसित को पहचान कर उनके मानसिक, शारीरिक और आर्थिक स्तर को सुदृढ़ करने का और उन्हें बराबरी, समानता और सहभागिता का अवसर प्रदान करने का कार्य प्राधिकार के द्वारा किया जा रहा है। उक्त बैठक में दिव्यांग बच्चों के हित में निर्देश देते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा शेष नाथ सिंह ने कहा कि जो दिव्यांग है उसे विकलांग प्रमाण पत्र समेत सरकार की योजनाओं से वंचित न हो उनको इस अभियान के तहत चिन्हित कर उसे जो विभागीय से संबंधित लाभ मिलता हो चिन्हित सभी दिव्यांग बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, उनके मूलभूत सुविधा मिल सके इसे लेकर विस्तृत चर्चा की गई उसे पूर्ण रूप से लाभ मिले उनके जरूरत सभी कागजी प्रक्रिया को पूर्ण कर लाभ दिलाने को लेकर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दी गई।जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव अजय कुमार गुड़िया ,सभी बीडीओ, डीएसडब्ल्यूओ, सीएमओ, व्यास ठाकुर बाल संरक्षण इकाई पदाधिकारी,सहायक निदेशक सुरक्षा विभाग आदि उपस्थित रहे।





