Search

May 5, 2026 10:36 am

पाकुड़ हुआ धुआं धुआं, पुराने विवाद को लेकर दो गुटों के बीच बमबाजी, पुलिस कर रही कैंप

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ जिले के नवीनगर गांव एवं झीकरहट्टी के नयापाड़ा गांव में एक ही समुदाय के दो गुट के बीच बुधवार को जमकर बमबाजी हुई. हालांकि घटना में जानमाल के नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है.सूचना मिलते ही मालपहाड़ी ओपी सहित आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही दोनों गुट के लोग फरार हो गए.इधर घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद दलबल के साथ नवीनगर पहुंचे और इलाके में शांति व्यवस्था बहाली को लेकर मौजूद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद ने बताया कि बीते कुछ दिन पूर्व पत्थरघट्टा गांव के निकट जमीन खरीद बिक्री को लेकर नगरनबी और झिकरहाटी नयापाड़ा गांव के ग्रामीणों के बीच विवाद चल रहा था.बीती देर रात से विवाद उत्पन्न हुआ था और आज सुबह में जमकर एक दूसरे पर बमबारी एवं फायरिंग की गयी. पुलिस के पहुंचते ही उपद्रवी भाग खड़े हुए. एसडीपीओ ने बताया कि इलाके में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए पुलिस कैंप कर रही है. इधर पुलिस ने कई सुतली बम एवं खोखा घटनास्थल से बरामद भी किया है. इधर पुलिस ने उपद्रव मचाने वालों को भी चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया है.बता दें कि जमीन विवाद को लेकर बीते 3 जुलाई को एवं नवीनगर नयाटोला गांव के ग्रामीणों के बीच मारपीट व बमबाजी हुई थी. जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे. इस मामले में मालपहाड़ी ओपी की पुलिस प्राथमिकी भी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही थी कि आज फिर विवाद उत्पन्न हो गया है. बहरहाल पुलिस दोनों गांव में काम कर रही है मामला फिलहाल शांत है‌। पुलिस दोषियों की चिन्हित कर रहे हैं।

img 20240724 wa00551941594303816510351
img 20240724 wa00541981125511384225231
img 20240724 wa0053409079900482923284

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!