यासिर अराफात
पाकुड़ : सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) की पाकुड़ विधानसभा इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आज मोo हंजेला शेख के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति तय करना और पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करना था। बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें पार्टी की नीतियों, प्रचार अभियान और जनसमर्थन जुटाने के उपाय शामिल थे।
मोo हंजेला शेख ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देना है। एसडीपीआई एक मजबूत और समर्पित टीम के साथ चुनावी मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है।” बैठक के अंत में यह घोषणा की गई कि पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी की घोषणा जल्द ही की जाएगी। प्रत्याशी का चयन क्षेत्र के लोगों की आवश्यकताओं और उनकी उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।
पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम करें और पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों को जनता तक पहुंचाएं। एसडीपीआई के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बैठक के दौरान एकजुटता और समर्पण का संकल्प लिया और आगामी चुनावों में विजय प्राप्त करने के लिए पूरी ताकत से काम करने का निर्णय लिया।





