Search

October 16, 2026 12:59 am

पूर्व मुखिया ने सुगर मरीज के लिए किया रक्तदान।

राजकुमार भगत

पाकुड़ सदर अस्पताल में इलाजरत जयकिस्टोपुर निवासी मुकलेसा बेवा जो सुगर बीमारी से ग्रसित है। शरीर में रक्त की कमी के कारण मरीज को काफी दिक्कत हो रही थी और डॉक्टर ने ओ पॉजिटिव रक्त समूह चढ़ाने के लिया कहा। मरीज के परिजन ने खून के लिए लाइफ सेवियर्स समूह के सलाहकार सह पूर्व मुखिया अफजल से संपर्क किया तभी परिजनों का परेशानी को देखते हुए अफजल ने खुद रक्तदान करने को तैयार हो गए और रक्त अधिकोष पहुंचकर रक्तदान किया। खून मिलने के बाद मरीज के परिजनों ने लाइफ सेवियर्स समूह का शुक्रिया अदा किया। रक्तदाता अफजल ने कहा बहुत ही अच्छा लगता है जब किसी मजलूमों की उनके जरूरत पड़ने पर सहयोग कर पाता हूं चाहे वो रक्त देकर हो या फिर आर्थिक सहयता। मौके पर समूह के सचिव नाफिसुल आलम,सलाहकार सोईबुर रहमान,सदस्य नूर इस्लाम,बादशाह खान,रकीबुल शेख तथा रक्त अधिकोष के कर्मचारी नवीन कुमार जी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!