Search

May 10, 2026 3:21 am

मुख्यमंत्री दाल-भात योजना बंद:अनाजों का आवंटन न मिलने से जिले के सभी मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्रों में लटका ताला

अनाज की आवंटन नहीं होने पर पंद्रह दिन से बंद पड़ा है दाल-भात योजना केन्द्र

सतनाम सिंह

पाकुड़: गरीबों को पांच रुपये में एक वक्त का भोजन मुहैया कराने वाली मुख्यमंत्री दाल-भात योजना का हाल जिले में बेहाल है. बीते पंद्रह दिनों से मुख्यमंत्री दाल-भात योजना का संचालन बंद है. आवंटन नहीं आने की वजह से जिले में संचालित सभी दाल-भात योजना केंद्र बंद हो गये हैं. इससे लाभुक परेशान हैं. दाल भात योजना केंद्र के समक्ष लगे दुकानदार शंकर दास का कहना है कि पिछले 10-15 दिन से मुख्यमंत्री दाल भात योजना केंद्र बंद पड़ा है। मजदूर सहित राहगीर खाने के लिए पहुंचते हैं लेकिन बंद होने की वजह से लोग मायुस होकर घूम करके चले जाते हैं।इसी तरह सैकड़ाें मजदूर, रिक्शा चालक समेत अन्य गरीब लोग बिना खाना खाए ही मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्राें से लाैट गए। दरअसल, बीते कुछ दिनों से इन केंद्रों को अनाज को आवंटन नहीं मिलता है। नतीजतन, केंद्राें का अन्न भंडार खाली हाे चुका है।केंद्र संचालकाें ने कहा कि जब तक अनाज था, खाना बना। अब केंद्र काे बंद करना पड़ा। केंद्राें काे महीने की पहली तारीख को आवंटन मिल जाता था, लेकिन इस बार अब तक आवंटन नहीं मिला है। इस कारण इस महत्वाकांक्षी योजना पर ब्रेक लग गया है।इस पर पाकुड़ उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री दाल-भात योजना को पुन चालू करने से संबंधित सख्त निर्देश दिया गया है.कहा कि मुख्यमंत्री दाल भात योजना के लिए राशन पहुंचाने वाले सभी सप्लाई कर्मी पहले का निर्धारित दर की वजह से काम करने से मना किए हैं। उन्होंने कहा कि राशन का रेट अभी बढ़ा है पहले की दर से काम नहीं करेंगे।इस संबंध में डीएसओ को निर्देश देकर सभी दाल भात केन्द्रो को खोलने के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल मार्केटिंग ऑफिसर के जरिए सभी केंद्रों में उसी दर पर राशन पहुंचाएं जाएंगे।जल्द ही सभी दाल भात केंद्र सुचारू रूप से संचालित होगी।

img 20240725 wa00237635951174408426487

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!