व्याहुत कलवार सेवा समिति द्वारा की जाती है प्रत्येक वर्ष कावरियो की सेवा
राजकुमार भगत
पाकुड़। बुधवार को ब्याहुत कलवार सेवा समिति के तत्वाधान में कटोरिया के तिरोपतिया देवघर में 18 वीं निशुल्क कावरिया सेवा शिविर उद्घाटन ममता कुमारी , सदस्य , राष्ट्रीय महिला आयोग , भारत सरकार के द्वारा की गई । मौके पर दिनेश भगत , अध्यक्ष , अखिल भारतीय ब्याहुत कलवार महासभा पटना , पटेल भगत रिसड़ा , राधेलाल प्रसाद ओड़िसा प्रभारी , सुशील कुमार भगत बंगाल प्रभारी , मुकेश भगत सिल्लीगुड़ी क्षेत्र प्रभारी , अशोक कुमार भगत उपाध्यक्ष पाकुड़ जिला , प्रदीप भगत अध्यक्ष ब्याहुत समाज गोड्डा , शिव कुमार भगत , राज कुमार भगत इस्लामपुर , बिंदेश्वरी भगत आसनसोल , मुकेश भगत रांची जिला प्रभारी , संतोष भगत बांका जिला प्रभारी , सुशील भगत गोड्डा जिला प्रभारी , अशोक कुमार भगत सचिव ब्याहुत संघ पाकुड़ की उपस्थिति रहे ।
सर्वप्रथम ममता कुमारी सदस्य राष्ट्रीय महिला आयोग भारत सरकार के द्वारा फीता काटकर निशुल्क कमरिया शिविर का शुभारम्भ किया । फिर ममता कुमारी ने शंकर भगवान और बलभद्र जी के सामने नारियल फोड़कर नमन किया । कार्यक्रम का मंच संचालन अध्यक्ष बिश्वनाथ भगत भूतपूर्व सैनिक ने किया । मुख्य अतिथि को शाल ओढ़ाकर , स्मृति चिन्ह देकर , बुके देकर सम्मानित किया गया। साथ साथ दिनेश भगत अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्याहुत कलवार महासभा पटना को शाल , स्मृति चिन्ह , बुके देकर सम्मानित किया गया। मंच पर आसीन सभी गणमान्य को पुष्प गुच्छ, माला , अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विजय भगत अध्यक्ष संथाल परगना ब्याहुत कलवार सभा ने ऑनलाइन आशीर्वचन दी । ममता कुमारी ने समाज के सेवा कार्यो की सराहना की और पुनः आने का वादा किया । तत्पश्चात स्व० वीणा देवी धर्मापत्नी विजय गुप्ता छत्तीसगढ़ प्रभारी , स्व० रामानंद भगत , स्व0 सावित्री देवी माता अशोक भगत अध्यक्ष ब्याहुत संघ पाकुड़ , स्व० शिवनारायन भगत बौसी सहित सभी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया।





