Search

May 10, 2026 1:32 am

पाकुड़िया प्रखंड स्तरीय सलाहकार समिति (जीआरसी) का गठन।

बजरंग पंडित

प्रखंड सभागार कक्ष पाकुड़िया में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी, प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी, थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह सहित अन्य मुखिया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर जेआरसी के प्रखंड स्तरीय सलाहकार समिति का गठन आयोजित हेतु कार्यशाला आयोजित की गई। वहीं कार्यशाला में अनामिका बोस ने जानकारी देते हुए कहा कि पाकुड़िया प्रखंड में 1702 महिला स्वयं सहायता समूह 104 ग्राम संगठन चार संकुल संगठन कार्य कर रही है जो कि अभी प्रखंड स्तरीय एक जेंडर रिसोर्स सेंटर खुलेगा साथ ही इस कार्यक्रम में सखी मंडल से जुड़ी हुई महिला दिदियों को न्याय दिलाने से संबंधित जानकारी दिया गया महिलाओं के साथ हो रहे हिंसा और उत्पीड़न को रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई जिला विविध सेवा प्राधिकार के पीएलवी द्वारा पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली मुफत कानूनी सहायता से संबंधित जानकारी दी गई।महिलाओं की स्वास्थ्य सुविधाओं, सुरक्षा न्याय, हक, मिल सके इसको लेकर सभी प्रतिनिधियों ने अपनी बातों को रखते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।पाकुड़िया जेंडर रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी , बीडीओ साइमन वारंटी व थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।इस मौके पर साईमन मरांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह समेकित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,कालिदास मरांडी प्रखंड प्रमुख, थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, जेएसएलपीएस से बीपीएम निर्मल कुमार श्वेता सिंह डीएमएसडी ,राजीव कुमार, प्रशांत कुमार ,विश्वनाथ मंडल, अनूप कुमार, तुलसी देवी,डालसा से प्रतिनिधि प्रियंका झा, मुखिया अनीता सोरेन ,मुखिया मोनिका सोरेन, प्रदान संस्था से अनामिका बोस, , सभी 18 पंचायत से जेंडर सीआरपी एवं दो पैरा लीगल सीआरपी ,महिला पर्यवेक्षका ,संकुल संगठन के पदाधिकारी के अलावा सैकड़ो दिदियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

img 20240726 wa00162124593718932176275
img 20240726 wa00155953670509802969524

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!