Search

May 5, 2026 5:05 am

पेड़ से गिरने से एक विक्षिप्त व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल

राहुल दास

पाकुड़:शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के डांगापाड़ा चौक स्थित एक ऊंची पीपल के पेड़ से गिरने से दलदली निवासी मानसिक रूप से बीमार पगान हेम्ब्रम(30) गम्भीर रूप से घायल हो गया।सूचना पाकर पहुंचे परिवार के सदस्यों द्वारा घायल व्यक्ति को अपने घर ले जाया गया।घायल व्यक्ति पेड़ के करीब 30 से 35 फिट ऊंची डाली में चढ़कर पीपल का पत्ता तोड़ रहा था,नीचे एक ट्रैक्टर भी खड़ा था,अकस्मात पेड़ की डाली टूटने से विक्षिप्त व्यक्ति जमीन पर गिर पड़ा, जिसका कमर में काफी चोटे आई है,यदि ट्रेक्टर के ऊपर गिरता तो जानमाल की भारी क्षति होने की संभावना थी।इस दुर्घटना की सूचना मिलने साथ घायल व्यक्ति के भाई होपा हेम्ब्रम पहुंचे व भाई को अपने साथ ले गया।घायल व्यक्ति ने बताया कि किसी मिठाई दुकानदार ने पत्ता लाने बोला था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!