Search

May 4, 2026 11:28 pm

मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक की कर दी हत्या, तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़। मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत संग्रामपुर पंचायत के कुलापहाड़ी गांव के लगभग 21 वर्षीय समीउल शेख, पिता सैदुर शेख को कुछ लोगों के द्वारा सोमवार की देर रात हत्या कर जोगी गढ़िया स्थित खदान के समीप झाड़ियों में फेंक दिया। मंगलवार सुबह यह घटना आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। मृतक के परिजनों को खबर मिलते ही उनके परिजन घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक को अपने घर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीव झा, एसआई मिथुन रजक, एएसआई सुराई टेप सहित पुलिस बल के साथ मृतक के घर पहुंचे और आवश्यक कार्यवाही पूरी की। मृतक के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान पाए गए। थाना प्रभारी द्वारा घटनास्थल की भी जांच की गई। मृतक सामीउल सेख को पोस्टमार्डम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया। वादी सैदुर शेख, पिता स्व0 अमजु शेख, ग्राम कुलापहाड़ी, थाना पाकुड़ (मु0), जिला पाकुड़ के आवेदन के आधार इनके पुत्र सामीउल शेख, उम्र करीब 21 वर्ष की मारपीट कर तथा गला घोंटकर हत्या कर देने के आरोप में पाकुड़ (मु॰) थाना काण्ड संख्या 168/24, दिनांक 30.07.24, धारा 103(1)/238/3(5) भारतीय न्याय संहिता के अन्तर्गत दर्ज किया गया है। अनुसंधान के क्रम में काण्ड के प्राथमिकी अभियुक्त 1. अनिल हेम्ब्रम, पिता स्व० झोंपे हेम्ब्रम 2. सूरज मरांडी पिता स्व० सोभाग मरांडी 3. बाबूधन मूर्मू, पिता स्व० परमेश्वर मूर्मू, सभी ग्राम जोगीगुरिया, थाना मुफस्सिल जिला पाकुड़ को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतक द्वारा पूर्व में अभियुक्त अनिल हेंब्रम का मोबाइल चोरी किया था।

img 20240730 wa00315980597515354867777

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!